डेली का डोज 8 October 2018

allgkbysk
5 minute read
0
*_डेली का डोज 8 October 2018
डेली का डोज 8 October 2018
डेली का डोज 8 October 2018
_*
👇👇👇👇👇👇👇
*_1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में 190 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधाओं और पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया?_*
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    गुजरात
d.    महाराष्ट्र

*_2. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार चाय बागानों में कार्यरत महिलाओं को मातृत्व लाभ दिए जाने की घोषणा की?_*
a.    हिमाचल प्रदेश
b.    केरल
c.    असम
d.    अरुणाचल प्रदेश

*_3. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस कम्पनी के साथ मिलकर #LooReview  अभियान लॉन्च किया?_*
a.    एप्पल
b.    गूगल
c.    रेडिफ
d.    विप्रो

*_4. पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के तौर पर कंप्रेस्ड बायो गैस को बढ़ावा देने हेतु किस पहल का आरंभ किया?_*
a.    स्टैट
b.    एडाप्ट
c.    क्लियर
d.    जेबीजी

*_5. विश्व में पहली बार किस देश में टेस्ट ट्यूब तकनीक द्वारा शेर के शावकों का जन्म हुआ?_*
a.    दक्षिण अफ्रीका
b.    भारत
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    कैरीबिया

*_6. निम्नलिखित में से किस राज्य को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार-2018 का सर्वोच्च सम्मान मिला है?_*
a.    झारखंड
b.    हरियाणा
c.    मध्य प्रदेश
d.    पंजाब


*_7.  भारतीय मूल की किस महिला अधिकारी को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया?_*
a.    अंकिता पटेल
b.    महिमा निगम
c.    अपूर्वा शास्त्री
d.    गीता गोपीनाथ


*_8. हाल ही में वर्ष 2018 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई, निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक का नाम इस पुरस्कार में शामिल नहीं है?_*
a.    ओ. डी. जैक्सन
b.    आर्थर अशकिन
c.    डोना स्ट्रिकलैंड
d.    गेर्राड मौरोउ


*_9. वर्ष 2018 के लिए किन दो लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?_*
a.    जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
b.    जॉर्ज रोबर्ट और कार्ल सेगन
c.    एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
d.    एलेग्जेंडर गोडार्ड और मिल्टन ग्रॉसबर्ग


*_10. राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनआरसीपी) के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के किस जिले के लिए नदी प्रदूषण समाप्ति योजना को मंजूरी दी गई है?_*
a.    अनंतनाग
b.    पुलवामा
c.    उधमपुर
d.    राजौरी

*_11. आईसीआईसीआई की निदेशक एवं सीईओ चंदा कोचर ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया, उनके स्थान पर किसको नियुक्त किया गया है?_*
a.    अर्जुन पाण्डेय
b.    संदीप बक्शी
c.    अतुल नारायण
d.    विवेक जोशी


*_12. मुंबई के बाद हाल ही में किस राज्य में स्वच्छ रेल आरंभ की गई है?_*
a.    कोलकाता
b.    बेंगलुरु
c.    हैदराबाद
d.    दिल्ली


*_13. हाल ही में किस बैंक ने राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान “उद्यम अभिलाषा” लॉन्च किया है?_*
a.    एक्सिस बैंक
b.    सिडबी
c.    ओबीसी
d.    आईसीआईसीआई


*_14. हाल ही में घोषित रसायन विज्ञान श्रेणी के नोबेल पुरस्कारों में निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक का नाम शामिल नहीं है?_*
a.    फ्रांसेस अर्नोल्ड
b.    जॉर्ज पी स्मिथ
c.    ग्रेगोरी विंटर
d.    के पी अल्फ्रेड


*_15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली बैठक का आयोजन किस स्थान पर किया?_*
a.    जिनेवा
b.    नई दिल्ली
c.    सिंगापुर
d.    ब्रूनेई

Read more........... 

*_उत्तर:_*

1.c. गुजरात
_विवरण: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमूल डेयरी के अत्याधुनिक चॉकलेट संयंत्र का उद्घाटन गुजरात के आनंद जिले के मोगार गांव में 190 करोड़ रुपये के निवेश के साथ किया._

2.c. असम
_विवरण: असम सरकार राज्य के चाय बागानों में काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व लाभ योजना की पेशकश करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है._

3.b. गूगल
_विवरण: आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने गूगल मैप पर सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन और समीक्षा करने हेतु शौचालय समीक्षा अभियान शुरू करने के लिए गूगल के साथ #LooReview   हेतु साझेदारी की है._

4.a. स्टैट
_विवरण: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतिम दिन 1 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में किफायती परिवहन की दिशा में सतत वैकल्पिक (स्टैट) पहल लॉन्च किया गया._

5.a. दक्षिण अफ्रीका
_विवरण: दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में टेस्ट ट्यूब तकनीक द्वारा शेर के शावकों के जन्म में सफलता हासिल की गई. ये शेर शावक कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुए हैं._

6. b. हरियाणा
_विवरण: हरियाणा को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत 02 अक्टूबर 2018 को सर्वोच्च राज्य का पुरस्कार मिला है._

7. d. गीता गोपीनाथ
_विवरण: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में इस पद पर पहुंचने वाली गीता दूसरी भारतीय हैं._

8. a. ओ. डी. जैक्सन
_विवरण: नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है_

9. a. जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
_विवरण:  जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो को कैंसर थेरपी की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल सम्मान दिया जा रहा है_

10. c. उधमपुर
_विवरण: राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनआरसीपी) के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के लिए नदी प्रदूषण समाप्ति योजना को मंजूरी दी गई है._

11. b. संदीप बक्शी
_विवरण: देश के बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक की एमडी चंदा कोचर ने इस्तीफा दे दिया है. बोर्ड ने जल्द रिटायरमेंट की अर्जी मंजूर कर ली है. चंदा कोचर की जगह संदीप बख्शी को बैंक का एमडी और सीईओ बनाया गया है._

12. d. दिल्ली
_विवरण: मुंबई के तर्ज पर अब देश की राजधानी दिल्ली में भी रेल पटरियों के किनारे फैली गंदगी को साफ करने के लिए विशेष स्वच्छता ट्रेन चला करेगी. गांधी जयंती के अवसर पर इसकी शुरुआत भी हो गई है._

13. b. सिडबी
_विवरण: सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) ने 2 अक्टूबर, 2018 को गाँधी जयंती के अवसर पर “उद्यम अभिलाषा” नामक अभियान शुरू किया, राष्ट्रीय  स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान है._

14. d. के पी अल्फ्रेड
_विवरण: नोबेल पुरस्कार की रसायन विज्ञान श्रेणी में पुरस्कृत किये जाने वाले वैज्ञानिकों में अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगोरी विंटर शामिल हैं._

15. b. नई दिल्ली
_विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी ने हाल ही में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्री य सौर गठबंधन की पहली सभा का उद्घाटन किया._
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)