Top hindi current affairs 3 October 2018

allgkbysk
4 minute read
0
_Top hindi current affairs 3 October 2018
Ganral knowlleg
Ganral knowlleg
_*
👇👇👇👇👇👇👇👇
*_स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018: हरियाणा को मिला सर्वोच्च पुरस्कार_*

_हरियाणा को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत 02 अक्टूबर 2018 को सर्वोच्च राज्य का पुरस्कार मिला है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रहण किया._

_‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018’ के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान के पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के छह जिलों में हरियाणा के तीन जिले गुरूग्राम, करनाल और रेवाडी भी शामिल हैं. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने हरियाणा के उक्त तीन जिलों को सर्वोच्च जिला श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किया._


*_भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त_*

_अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 01 अक्टूबर 2018 को भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में इस पद पर पहुंचने वाली गीता दूसरी भारतीय हैं. उनसे पहले भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी आईएमएफ में प्रमुख अर्थशास्त्री रह चुके हैं._

_गीता गोपीनाथ की नियुक्ति की घोषणा करते हुए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्दे ने कहा कि “गोपीनाथ दुनिया के उत्कृष्ट अर्थशास्त्रियों में से एक हैं और उनका पिछला रिकॉर्ड बेहद शानदार है और उन्हें वृहद अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल है"_







*_नोबल पुरस्कार 2018: चिकित्सा तथा भौतिकी क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा_*

_नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 02 अक्टूबर 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है._

_इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है. इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में दो लोगों को सामूहिक तौर पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है. जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो को कैंसर थेरपी की खोज के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है._



*_जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में नदी प्रदूषण समाप्ति योजना को मंजूरी_*

_राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एनआरसीपी) के माध्यम से विभिन्न नदियों के चिन्हित भागों में प्रदूषण समाप्त करने के राज्य सरकारों के प्रयासों में सहायता देने के लिए पर्यावरण वन, और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में देविका तथा तवी नदियों के प्रदूषण को समाप्त करने के लिए एक परियोजना की स्वीकृति दे दी है. यह परियोजना मार्च, 2021 तक पूरी की जाएगी._

_परियोजना पूरा होने से दोनों नदियों के प्रदूषण बोझ में कमी का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा. शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए व्यवस्था बनाने और गंदे पानी की सफाई करने से उधमपुर शहर के सौंदर्य और स्वच्छता परिस्थितियों में सुधार होगा._



*_प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित किये गये_*

_प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र के उत्कृष्ट पर्यावरण पुरस्कार यूनाइटेड नेशन्स चैम्पियंस ऑफ द अर्थ से सम्मानित किया गया है.  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनिया गुतेरेज 03 अक्टूबर 2018 में नई दिल्ली में पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम करने वाली हस्तियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करता है._

_भारत के साथ-साथ फ़्रांस को भी इस पुरस्कार के लिए इसलिए सम्मानित किया गया है क्योंकि दोनों ही देशों ने समान प्रयासों के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत की है._
[10/5, 11:17 PM] ‪+91 82399 55661‬: *✍📚Study Material📚✍*

1. कोयला नगरी - *धनबाद*
2. पांच नदियों की भूमि - *पंजाब*
3. सात टापुओं का नगर-  *मुंबई*
4. बुनकरों का शहर-  *पानीपत*
5. अंतरिक्ष का शहर- *बेंगलुरू*
6. डायमंड हार्बर - *कोलकाता*
7. इलेक्ट्रॉनिक नगर - *बेंगलुरू*
8. त्योहारों का नगर - *मदुरै*
9. स्वर्ण मंदिर का शहर - *अमृतसर*
10. महलों का शहर  *कोलकाता*
11. नवाबों का शहर-  *लखनऊ*
12. इस्पात नगरी - *जमशेदपुर*
13. पर्वतों की रानी - *मसूरी*
14. रैलियों का नगर - *नई दिल्ली*
15. भारत का प्रवेश द्वार  *मुंबई*
16. पूर्व का वेनिस- *कोच्चि*
17. भारत का पिट्सबर्ग - *जमशेदपुर*
18. भारत का मैनचेस्टर-  *अहमदाबाद*
19. मसालों का बगीचा - *केरल*
20. गुलाबी नगर- *जयपुर*
21. क्वीन ऑफ डेकन- *पुणे*
22. भारत का हॉलीवुड - *मुंबई*
23. झीलों का नगर - *श्रीनगर*
24. फलोद्यानों का स्वर्ग - *सिक्किम*
25. पहाड़ी की मल्लिका - *नेतरहाट*
26. भारत का डेट्राइट - *पीथमपुर*
27. पूर्व का पेरिस- *जयपुर*
28. सॉल्ट सिटी- *गुजरात*
29. सोया प्रदेश - *मध्य प्रदेश*
30. मलय का देश- *कर्नाटक*
31. दक्षिण भारत की गंगा- *कावेरी*
32. काली नदी- *शारदा*
33. ब्लू माउं...
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)