करंट अफैयर 2018septamber

[9/13, 12:55 PM] So Veshnav: *करेंट अफेयर्स*

•    यूएस ओपन फाइनल में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स पर जितने लाख रुपये का जुर्माना लगा है-12 लाख रुपये


•    जिस राज्य सरकार ने 09 सितम्बर 2018 को पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दर 4% घटाने की घोषणा की हैं- राजस्थान सरकार


•    स्विट्ज़रलैंड सरकार ने जिस दिवंगत भारतीय अभिनेत्री की एक प्रतिमा लगाने की योजना बना रही है- श्रीदेवी


•    आईसीसी ने भारत के खिलाफ ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन पर मैच फीस का जितने प्रतिशत जुर्माना लगाया है-15 प्रतिशत


•    नेपाली सेना ने जिस देश में होने जा रहे बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नहीं होने का फैसला किया है- भारत


•    रक्षा मंत्रालय के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा विमान मेला 'एयरो इंडिया' जिस शहर में 20-24 फरवरी, 2019 को आयोजित किया जाएगा- बेंगलुरु


•    दिल्ली सरकार द्वारा डोरस्टेप योजना आरंभ किये जाने पर सेवाओं की संख्या – 40


•    गृह मंत्रालय ने इतने शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों हेतु लगभग 3,000 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं – आठ


•    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को इस स्टैच्यू का उद्घाटन करेंगे – स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी


•    वह स्थान जहां विश्व का सबसे बड़ा समुद्री सफाई अभियान आरंभ किया गया – कैलिफ़ोर्निया


•    वह प्रसिद्ध अमेरिकी शेफ जिनको मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा - एंथेनी बोर्डेन
[9/13, 12:55 PM] So Veshnav: *_डेली का डोज 12 September 2018_*
👇👇👇👇👇👇👇
*_1. निम्नलिखित में से किस एयरपोर्ट पर भारत में पहली बार बायोमेट्रिक बोर्डिंग से पहचान सुनिश्चित करने की सुविधा आरंभ करने की घोषणा की गई है?_*
a.    दिल्ली
b.    अमृतसर
c.    भोपाल
d.    बेंगलुरु


*_2. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत भेदभाव करने को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है?_*
a.    एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017
b.    हेपेटाइटिस बी/सी अधिनियम 2016
c.    कुष्ठ रोग अधिनियम 2018
d.    उपरोक्त सभी


*_3. नीति आयोग द्वारा हाल ही में किसके द्वारा तैयार पूरक पोषाहार नीति को मंजूरी दी गई?_*
a.    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
b.    चुनाव आयोग
c.    भारतीय जनता पार्टी
d.    मेनका गांधी


*_4. ओएनजीसी को हाल ही में किन दो राज्यों में तेल एवं गैस के भंडार प्राप्त हुए हैं?_*
a.    असम और अरुणाचल
b.    मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल
c.    केरल और तमिलनाडु
d.    झारखंड और तेलंगाना


*_5. हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने 11 सितम्बर 2018 को कितने  फीट की ऊंचाई पर हवा में ईंधन भरने का सफल परीक्षण कर लिया है?_*
a.    20,000 फीट
b.    10,000 फीट
c.    30,000 फीट
d.    28,000 फीट


*_6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में हर कितने सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है?_*
a.    10 सेकेंड
b.    20 सेकेंड
c.    40 सेकेंड
d.    58 सेकेंड


*_7. किस भारतीय अभिनेत्री को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने हेतु अमेरिका में ‘वीमेन इन फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंडिया अवॉर्ड’ (डब्ल्यूआईएफटी) में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?_*
a.    रानी मुखर्जी
b.    पूजा भट्ट
c.    कंगना रनौत
d.    ऐश्वर्या राय बच्चन


*_8. निम्न में से किस राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' शुरू करने की योजना बना रहा हैं?_*
a.    राजस्थान
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    पंजाब


*_9. किस राज्य ने सीआरपीसी में अग्रिम जमानत को फिर से शुरू करने के लिए सितंबर 2018 में एक बिल पारित किया है?_*
a.    पंजाब
b.    उत्तर प्रदेश
c.    कर्नाटक
d.    तमिलनाडु


*_10. सिख धर्म में हाल ही में किसका प्रकाश उत्सव मनाया गया?_*
a.    गुरु गोबिंद सिंह
b.    गुरु ग्रंथ साहिब
c.    गुरु अर्जुन देव
d.    गुरु रामदास


*उत्तर:*

1.d. बेंगलुरु
_विवरण: कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट को पपेरलेस एवं पूरी तरह डिजिटल बनाने की कवायद से आरंभ किये गये फेस रिकग्निशन पहल के तहत यहां यात्रियों को बोर्डिंग पास दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी._

2.a. एचआईवी/एड्स अधिनियम-2017
_विवरण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एचआईवी/एड्स अधिनियम, 2017 की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव दंडनीय अपराध बताया गया है._

3.a. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
_विवरण: नीति आयोग ने 09 सितंबर 2018 को महिला और बाल विकास मंत्रालय की बनाई हुई पोषाहार नीति को मंजूरी प्रदान की है._

4.b. मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल
_विवरण: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की है. इस खोज से ओएनजीसी द्वारा देश में दो नये बेसिन में काम आरंभ किया गया._

5.a. 20,000 फीट
_विवरण: हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने 11 सितम्बर 2018 को 20,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में ईंधन भरने का सफल परीक्षण कर लिया जिसके बाद यह विमान अधिक समय तक हवा में बना रह सकेगा._

6.c. 40 सेकेंड
_विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में हर 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है और 2016 में 15-29 वर्ष के उम्र वाले व्यक्तियों में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण आत्महत्या था._

7.d. ऐश्वर्या राय बच्चन
_विवरण: भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने के लिए अमेरिका में ‘वीमेन इन फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंडिया अवॉर्ड’ (डब्ल्यूआईएफटी) में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा निर्देशक ज़ोया अख्तर और ऐक्ट्रेस जाह्ववी कपूर को भी सम्मानित किया गया._

8.a. राजस्थान
_विवरण: राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' शुरू करने की योजना बना रहा हैं. पर्यटन का यह नया रूप 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही लोकप्रिय है._

9.b. उत्तर प्रदेश
_विवरण: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मंडल से पारित ‘दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2018 को राष्ट्रपति को भेजा है. यह संशोधन विधेयक प्रदेश में अग्रिम जमानत की व्यवस्था से संबंधित है._

10.b. गुरु ग्रंथ साहिब
_विवरण: सिख धर्म के धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव 10 सितंबर 2018 को मनाया गया._

Yar mere facebook page ko bhi like kardo
Ise subscribe  like follow kro yr kya jata he aapka 

Post a Comment

0 Comments